फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम-सीएम को अपशब्द कहने पर झगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हसायन (हाथरस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कस्बे के दो समुदायों में तनाव व्याप्त हो गया। कस्बे के बाण रोड स्थित चूड़ी बाजार में सोमवार की रात्रि को एक समुदाय विशेष के युवक ने दोनों नेताओं को लेकर जो शब्द कहे, उस पर हिंदू जागरण मंच के एक कार्यकर्ता ने आपत्ति जताई।

दोनों की इसे लेकर तीखी नोक-झोंक भी हुई। सोमवार की रात को तो मामला रफा-दफा हो गया, लेकिन मंगलवार को फिर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता की गाली-गलौज हो गई। दोनों पक्ष के लोगाें में इस बात को लेकर हाथापाई भी हुई। इसके बाद कुछ युवकाें ने ईंट-पत्थर फेंके, जिससे वहां अच्छा-खासा हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन


जब दोनो पक्षों में झगड़ा बढ़ता दिखाई दिया तो फिर कस्बे के कुछ संभ्रांत लोगों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत करने का प्रयास किए। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी भी पक्ष द्वारा पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है, लेकिन यह घटना कस्बे में चर्चा का विषय बन गई है।

लोगों का कहना है कि इस गली और बाजार में कस्बे के तमाम युवकों में आए-दिन राजनीति मुद्दों को लेकर कहासुनी होती रहती है। पुलिस ने आज तक मोहल्ले का निरीक्षण कर फालतू बैठने बाले युवकों से पूछताछ करना भी जरूरी नहीं समझा है। इस मामले में हिंदू जागरण मंच के नगर उपाध्यक्ष अंकुर शर्मा के नेतृत्व में बैठक हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने समुदाय विशेष के युवक द्वारा सीएम व पीएम के बारे में अपशब्द कहकर अपमानित करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


यह मामला अभी मेरे संज्ञान में आया है। मैं दोनों पक्षों को बुलाकर बात करुंगा। अगर कोई भी माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उससे सख्ती से पेश आया जाएगा।
-प्रवीण कुमार, एसओ हसायन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें