फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल में खेलेगा सादाबाद का क्रिकेटर रिंकू

Sun, 22 Nov 2015 12:26 AM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
सादाबाद। कस्बा व क्षेत्र की प्रतिभाएं लगातार उभर कर सामने आ रही हैं। सादाबाद के गांव सलेमपुर के प्रतिभाशाली क्रिकेटर रिंकू सिंह को अब जल्द ही आईपीएल में खेलने का मौका मिल सकता है। दो आईपीएल टीमों कें लिए उन्हें चयन के प्राथमिक चरण को पार कर लिया है।
विज्ञापन

बातचीत के दौरान रिंकू सिंह ने बताया कि काउंटी क्रिकेट इग्लेंड में भाग्य आजमाने के बाद उनका लक्ष्य आईपीएल में जगह बनाने का है। इसके लिए उनकी मेहनत और प्रयास भी रंग ला रहे हैं। हैदराबाद और दिल्ली की टीम में चयन प्रक्रिया का पहला चरण पार करने के बाद अब वह बेहद उत्साहित हैं।
कोच मुकेश नरूला के निर्देशन में दिनोंदिन क्रिकेट के क्षेत्र में नाम कमा रहा रिंकू अब तक इग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने के अलावा दो राज्यों से रणजी मैच भी खेल चुके हैं। रिंकू इग्लैंड में यार्कशायर की टीम से काउंटी क्रिकेट खेंलने का करार करने की वजह से पिछले साल आईपीएल टीमों की चयन प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बन पाए, लेकिन पिछले कई महीनों से रिंकू आईपीएल में जगह बनाने के भरसक प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

रिंकू के मुताबिक उन्हें सनराइजेस हैदराबाद या दिल्ली डेयर डेविल्स की ओर से खेलने का मौका मिल सकता है। इस समय रिंकू दिल्ली वारियर्स की टीम की कप्तानी कर रहे हैं। इसी माह इसी टीम से बतौर कप्तानी पारी खेलते हुए रिंकू ने 35 गेंदों में आतिशी शतक जड़कर दिल्ली डेयरडेविल्स में शामिल होने का मजबूत दावा ठोंका है।
यह मैच दूरदर्शन पर भी प्रसारित हुए थे। रिंकू ने बताया कि उनकी गुरु मां सुधा मुद्गल, मां मीना देवी के आशीर्वाद से वह आईपीएल में जगह बना पाने में जरूर कामयाब होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें