फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमाके के साथ फटा मोबाइल चार्जर, युवक की मौत

Tue, 24 Jan 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
युवक की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोबाइल से ज्यादा नजदीकी आप के लिए खतरनाक है। अगर आप अपना मोबाइल फोन हर समय अपने पास रखते हैं या दिन भर फोन की बैटरी चार्ज करते रहते हैं या लोकल कंपनी के चार्जर इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाइए, इस की वजह से किसी भी समय आप के साथ अनहोनी भी हो सकती है।
विज्ञापन


थाना चंदपा क्षेत्र के गांव झींगुरा में एक मोबाइल चार्जर अचानक धमाके के साथ फट गया। चार्जर फटने से फैले करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। परिजनों को आशंका है कि हादसा चार्जर का सर्किट शॉर्ट होने के कारण हुआ है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।      

यह पहली घटना नहीं है जिस में मोबाइल फोन की बैटरी या चार्जर फटने से किसी की मौत हुई हो, इस से पहले भी कई बार मोबाइल फोन की बैटरी फटने की खबरें आ चुकी हैं। गांव के मोहनलाल के मुताबिक 28 साल के ऋषिपाल उनके दो बेटों में से एक थे।
विज्ञापन


दोनों ही बेटे मेहनत मजदूरी कर गुजारा करते थे। ऋषिपाल की शादी तीन साल पहले ही हुई है। वह मंगलवार दोपहर को अपने घर पर मोबाइल फोन का चार्जर ठीक कर रहा था। चार्जर की पिन खराब होने पर उसने दूसरी पिन लगाई थी। इसके बाद जैसे ही उसने इस चार्जर को बिजली के बोर्ड में लगाया, जोरदार धमाका हुआ और चार्जर ऋषिपाल के हाथ में ही फट गया। इसके बाद अचानक ऋषिपाल के शरीर में करंट दौड़ गया और चंद मिनटों में उनकी मौत हो गई।

मोहनलाल के मुताबिक उन्हें ऐसी आशंका है कि ऋषिपाल की उंगली में मौजूद अंगूठी के कारण ही करंट शरीर में दौड़ा। हालांकि परिजनों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है। पुलिस ने भी इस मामले में कोई जानकारी न होने की बात कही है।

मोबाइल फोन फटने के तो मामले सुने हैं, लेकिन चार्जर फटने का यह  पहला मामला सुन रहा हूं। ऐसी स्थिति तब बन सकती है, जबकि चार्जर में वोल्टेज फ्लेक्चुएशन हुआ हो या फिर चार्जिंग पर फोन लगाकर बात चल  रही हो। ऐसे हादसों से बचने को जरूरी है कि चार्जिंग पर फोन लगाकर  कभी बात नहीं करें। कभी फोन को चार्जिंग पर लगाकर नहीं सोएं। कई बार ओवर चार्जिंग से भी ऐसे हादसों का डर रहता है।
विज्ञापन

- अनिल कुमार, मोबाइल सर्विस सेंटर संचालक

इन बातों का ध्यान रखें     
फोन हमेशा उसी चार्जर से चार्ज करना चाहिए जिस कंपनी का फोन हो। हमेशा ब्रांडेड चार्जर ही खरीदना चाहिए।      
चार्जिंग के दौरान फोन का इस्तेमाल न करें। जब फोन को चार्ज पर लगाएं तब इस्तेमाल करने से बचें। इस से बैटरी पर दबाव पड़ता है।       
जरूरत से ज्यादा चार्ज न करें। ज्यादा गरम होने पर बैटरी फटने की संभावना रहती है।       
रात भर चार्ज पर न लगा रहने दें। जरूरत से ज्यादा चार्ज करने से बैटरी की लाइफ कम होती है और जल्दी खराब होने की संभावना बढ़ जाती है।      
अगर आप का फोन पानी में गिर जाए तो एक दम से उसे चार्ज पर न लगाएं। पहले उसे सूखने दें। हो सके तो सर्विस सेंटर में ले जाएं।       
आप जब भी मोबाइल चार्ज करें, उसे आधा ही चार्ज करें। लगातार चार्ज करने से फोन की बैटरी गर्म होती है और उसके फटने की आशंका रहती है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें