फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के आत्मनिर्भर होने से मजबूत होगा देश

विज्ञापन
कार्यक्रम में उपस्थित किसान। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
आजादी के अमृत महोत्सव तहत सोमवार को ब्रह्मकुमारीज शिव शक्ति भवन में स्वर्णिम भारत की पहचान आत्मनिर्भर किसान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें तमाम किसान और प्रधानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कृषि एवं ग्राम विकास विभाग की आगरा जोनल कोऑर्डिनेटर एवं स्थानीय प्रभारी ब्रह्माकुमारी भावना बहिन ने कार्यक्रम में आए सभी ग्राम प्रधानों का सम्मान करते हुए अभियान का उद्देश्य बताया। उन्होंने कहा कि किसानों के आत्मनिर्भर होने से देश मजबूत होगा।
ब्रह्माकुमारी भावना बहिन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान का श्रीगणेश किया था। किसानों की आत्मनिर्भरता के लिए उन्हें प्रेरित कर सकते हैं। साथ ही कर्मनिष्ठ बना सकते हैं। अलग-अलग गांवों में शाश्वत यौगिक खेती का मॉडल बना सकते हैं। उन्हीं संकल्पों को लेकर इस अभियान को तैयार किया है। इस अभियान का लक्ष्य किसानों की दशा सुधारना है। सभी को सात्विक और पौष्टिक अन्न चाहिए। किसानों की स्थिति सुधारने के लिए शाश्वत यौगिक खेती के ओर बढ़ना होगा। बीजों का शुद्धीकरण करने पर किसानों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। जनपद प्रभारी ब्रह्माकुमारी सीता बहन ने कहा कि आत्मनिर्भर किसान एक बहुत बड़ा विषय है। किसानों ने कड़ी मेहनत कर खेती की है, तभी हमारा देश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा है। कार्यक्रम में रनवीर सिंह, हरी सिंह, मनवीर सिंह, दलबीर सिंह, जितेंद्र सिंह, बिजेंद्र चौधरी, राकेश कुमार, प्रमोद कुमार, उमेश चंद्र, राकेश भाई, प्रेम मोहन, विजय सिंह आदि सभी सम्मानित किसानों ने अभियान के प्रति अपनी शुभ कामनाएं व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें