फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव: सादाबाद के वार्ड 17 सदस्य पद पर भाजपा की रेनू जीतीं, 34 वोटों से सपा समर्थित भूरी बेगम हारीं

Thu, 19 Dec 2024 08:56 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

वार्ड नंबर 17 के सदस्य पद पर भाजपा की रेनू जिंदल ने सपा समर्थित प्रत्याशी भूरी बेगम को हरा दिया। भाजपा की रेनू जिंदल को 588, सपा समर्थित प्रत्याशी भूरी बेगम को 554, निर्दलीय अफसाना को 7 और भावना को 9 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
जीत के बाद भाजपा की नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य रेनू जिंदल - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद नगर पंचायत सादाबाद के वार्ड नंबर 17 में सदस्य पद के लिए हुए उपचुनाव के लिए 17 दिसंबर को नगर की प्राथमिक पाठशाला प्रथम में 62.4 फीसदी मतदान हुआ था। तहसील परिसर में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। भाजपा की प्रत्याशी रेनू जिंदल ने सपा समर्थित प्रत्याशी भूरी बेगम को 34 वोटों से हरा दिया।

विज्ञापन


वार्ड नंबर 17 के सदस्य पद पर भाजपा से रेनू जिंदल, निर्दलीय रूप से सपा समर्थित प्रत्याशी भूरी बेगम, निर्दलीय अफसाना और भावना के बीच कड़ा मुकाबला था। मतगणना के बाद भाजपा की रेनू जिंदल ने सपा समर्थित प्रत्याशी भूरी बेगम को हरा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की रेनू जिंदल को 588, सपा समर्थित प्रत्याशी भूरी बेगम को 554, निर्दलीय अफसाना को 7 और भावना को 9 मत प्राप्त हुए। इस तरह से भाजपा प्रत्याशी रेनू अग्रवाल ने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी सपा समर्थित प्रत्याशी भूरी बेगम को 34 मतों से हरा दिया। चुनाव अधिकारियों ने रेनू अग्रवाल को विजयी घोषित करते हुए जीत का प्रमाण पत्र दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें