फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: परिषदीय विद्यालयों की परीक्षा खत्म, अब परिणाम की बारी

Sun, 30 Mar 2025 01:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों की परीक्षा खत्म हो चुकी हैं। शिक्षक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर रहे हैं। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में विद्यार्थियों को परीक्षाफल वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन


जिले के 1235 परिषदीय विद्यालयों में करीब 1.10 लाख विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। जिले के सभी परिषदीय, कस्तूरबा गांधी आवासीय औरा एडेड विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा संपन्न हो चुकी हैं। अब शिक्षक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर रहे हैं। विभाग की तरफ से रिपोर्ट कार्ड बीआरसी पर पहुंचा दिए गए हैं। यहां से जल्द ही यह विद्यालयों में पहुंच जाएंगे। मूल्यांकन के बाद शिक्षक इस रिपोर्ट कार्ड पर विद्यार्थियों के परीक्षा के अंक दर्ज करेंगे।
-

इनसेट-


नए शिक्षा सत्र की भी तैयारी शुरू हाथरस। एक अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू होने जा रहा है। विद्यार्थियों के लिए विभाग को पाठ्य पुस्तकें भी प्राप्त हो चुकी हैं। बेसिक शिक्षा निदेशक ने बीएसए को निर्देश देते हुए कहा है कि कक्षा एक में सिर्फ उन विद्यार्थियों का ही नामांकन किया जाए, जिनकी उम्र 31 जुलाई को छह वर्ष पूर्ण हो चुकी है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पिछले वर्ष एक अप्रैल तक छह वर्ष की आयु पूरी करने वाले विद्यार्थियों को ही कक्षा एक में प्रवेश देने के आदेश जारी किए गए थे। देरी से मिलने के कारण इस आदेश का विरोध भी हुआ था। बाद में संशोधित आदेश जारी करते हुए उम्र की गणना 31 जुलाई से करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन


-

वर्जन-

बेसिक शिक्षा विभाग की वार्षिक परीक्षा संपन्न हो चुकी है। जल्द ही परीक्षाफल वितरित कर दिया जाएगा। एक अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू होने जा रहा है। हमारा प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक संख्या में विद्यार्थियों को विद्यालयों में प्रवेश दिया जाए।
विज्ञापन


- स्वाति भारती, बीएसए हाथरस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें