महिला प्रधानाध्यापक अपने रजिस्टर का कार्य करके कक्षा कक्ष से कार्यालय की तरफ जा रही थीं। तभी प्राथमिक विद्यालय नगला मल्लू में तैनात प्रधानाध्यापक आए और आवाज लगाकर उन्हें रोक लिया। आरोपी उन्हें गालियां देने लगा। विरोध करने पर उसने उनसे अश्लील हरकत की।
महिला प्रधानाध्यापक से छेड़खानी के मामले में न्यायालय के आदेश पर आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ थाना मुरसान में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है ।
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज कराते हुए महिला प्रधानाध्यापक ने कहा है कि 24 जून 2022 को वह अपने रजिस्टर का कार्य करके कक्षा कक्ष से कार्यालय की तरफ जा रही थीं। तभी प्राथमिक विद्यालय नगला मल्लू में तैनात प्रधानाध्यापक लक्ष्मीनारायण शर्मा आए और आवाज लगाकर उन्हें रोक लिया। आरोपी उन्हें गालियां देने लगा। विरोध करने पर उसने उनसे अश्लील हरकत की। वह चीखकर वहां से दौड़ पड़ीं।
तभी उनके पति भी विद्यालय पहुंच गए। आरोपी उनके पति को जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। बाद में आरोपी ने समाज के लोगों के सामने उनसे माफी मांग ली। कुछ दिन बाद से वह उनको धमकी देने लगा। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।