फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच को भेजे चार सैंपलों की तीन दिन में भी नहीं आई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

सासनी के क्वारंटीन सेंटर में रखे गए जमातियों में से शेष बचे आठ जमातियों के खून के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे, लेकिन लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी जांच रिपोर्ट नहीं आई है, जबकि इनकी जांच रिपोर्ट का स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों को बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सासनी के केएल जैन इंटर कॉलेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में 22 जमातियों सहित 32 लोगों को क्वारंटीन किया गया था, जिनमें से चार की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इन कोरोना संक्रमितों को मुरसान में बनाए गए कोविड-1 हॉस्पिटल में दाखिल कराया जा चुका है। अभी सासनी के क्वारंटीन सेंटर में दाखिल आठ लोगों की जांच रिपोर्ट बची है। इसे लेकर तीन दिन पहले उनके खून के नमूने जांच के लिए अलीगढ़ भेजे गए थे। अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं आई है। जांच रिपोर्ट को लेकर सभी काफी परेशान हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा, कि आखिर रिपोर्ट में कुछ है या नहीं। सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर ने बताया कि चार लोगों की जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें