फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक ब्लॉक पर होगी कोरोना संबंधी समस्याओं की सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

अब ग्रामीणों की कोरोना वायरस से बचाव व अन्य समस्याओं का समाधान अपने ही ब्लॉक पर हो सकेगा। पंचायतराज विभाग की ओर से सभी ब्लॉकों में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए गए हैं। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित रहेंगे। इन पर दो शिफ्टों में कर्मचारी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

अपने-अपने कंट्रोल रूम की मॉनीटरिंग के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। नोडल अधिकारी आने वाली बड़ी समस्याओं को तत्काल निस्तारित कराएंगे। वहीं कंट्रोल रुम पर अगर कोई जिले से संबंधित समस्या सामने आती है, तो इसकी सूचना डीपीआरओ बनवारी सिंह को दी जाएगी। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने कहा है कि इन कंट्रोल रूम में आने वाली हर समस्या के निस्तारण बाद अगले दिन जिला स्तर से फीडबैक भी लिया जाएगा।
विज्ञापन

ब्लॉक --- कंट्रोल रूम नंबर
हाथरस -- 8923754236
मुरसान -- 9389775198
सासनी -- 05722-220555, 9761856000
हसायन -- 7351548763
सिकंदराराऊ -- 05721 - 245107
सादाबाद -- 9719554641
सहपऊ -- 7037006056
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें