फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: डीआईओएस दफ्तर में बनेगा कंट्रोल रूम, होगी परीक्षा की निगरानी

Sat, 25 Jan 2025 01:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

24 फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होनी हैं। इस वर्ष जिले में 97 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इस वर्ष परीक्षा में करीब 45 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा की निगरानी के लिए डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। कंट्रोल रूम से कंप्यूटर के माध्यम से परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा की निगरानी की जाएगी। कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन


24 फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होनी हैं। इस वर्ष जिले में 97 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इस वर्ष परीक्षा में करीब 45 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन सीसीटीवी की निगरानी में होना है। माध्यमिक शिक्षा परिषद नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। इसी क्रम में डीआईओएस ने परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की डिटेल व कक्ष निरीक्षकों की मांग मांगी है।

डीआईओएस ने सभी केंद्रों की व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस का कहना है कि सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। कंट्रोल रूम से परीक्षा की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें