फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मेला श्रीदाऊजी महाराज का 1.01 करोड़ में उठा ठेका, 18.18 लाख जीएसटी अलग देना होगा

Tue, 19 Aug 2025 06:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मेले के तहबाजारी ठेके के लिए चार फर्माें ने ऑनलाइन निविदा में प्रतिभाग किया था। सबसे अधिक दर पर ठेका लेने के लिए अलीगढ़ की फर्म अदिति एंटरप्राइजेज ने निविदा दी थी। लिहाजा सबसे ऊंची बोली पर ठेका इस फर्म के नाम कर दिया गया। 
विज्ञापन
मेला - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रज क्षेत्र के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज का तहबाजारी ठेका 19 अगस्त को उठा दिया गया। 1,01,01,000 रुपये में यह ठेका अलीगढ़ के अदिति एंटरप्राइजेज को दिया गया है। फर्म को अलग से 18 फीसदी की दर से 18.18 लाख का जीएसटी भी अदा करना होगा। 

विज्ञापन


इस साल मेले के तहबाजारी ठेके के लिए चार फर्माें ने ऑनलाइन निविदा में प्रतिभाग किया था। सबसे अधिक दर पर ठेका लेने के लिए अलीगढ़ की फर्म अदिति एंटरप्राइजेज ने निविदा दी थी। लिहाजा सबसे ऊंची बोली पर ठेका इस फर्म के नाम कर दिया गया। 

फर्म को जीएसटी सहित कुल 1,19,19,180 रुपये अदा करने होंगे, जबकि पिछले साल यह ठेका 1.16 करोड़ रुपये में जीएसटी सहित उठाया गया था। इस बार यह ठेका पिछली साल की अपेक्षा 3,19,180 रुपये महंगा उठाया गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि यह ठेका अलीगढ़ की फर्म अदिति एंटरप्राइजेज को दिया गया है। संबंधित फर्म संचालक से जल्द ही मेला परिसर में रंगाई-पुताई व अन्य कार्य शुरू कराने को कहा गया है। 
विज्ञापन


तीन हिस्सों में जमा होगी ठेके की रकम 
इस साल ठेके की रकम जमा किए जाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से अलग नियम बनाया गया है। इसमें ठेकेदार फर्म को 50 फीसदी रकम तत्काल जमा करनी होगी, जबकि 25 फीसदी रकम मेला शुरू होने से तीन दिन पहले व शेष 25 फीसदी रकम मेला समाप्ति के तीन दिन पहले जमा करनी होगी। गौरतलब है कि पिछले वर्ष ठेके की धनराशि के लेनदेन को लेकर जिला प्रशासन व ठेकेदार के बीच विवाद की स्थिति बनी थी। यह विवाद अभी तक निपटाया नहीं जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें