फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: सिकंदराराऊ में 59.20 लाख से सड़कों व नालियों की बदलेगी सूरत, शासन की स्वीकृति के लिए भेजे प्रस्ताव

Tue, 16 Jun 2026 03:43 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रशांत तिवारी ने बताया कि सभी प्रस्तावित निर्माण कार्यों को शीघ्र स्वीकृति दिलाने की प्रक्रिया चल रही है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू करा दिए जाएंगे, जिससे नगर क्षेत्र के लोगों को जल्द राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
सड़क - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पालिका परिषद सिकंदराराऊ क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। नगर पालिका द्वारा सीसी सड़क, नाला एवं नाली निर्माण के कई प्रस्ताव तैयार किए गए हैं, जिन पर कुल 59.20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। अधिशासी अधिकारी ने सभी प्रस्तावों का नियमानुसार परीक्षण करने के बाद उन्हें स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया है। ये निर्माण कार्य अवस्थापना निधि तथा 15वें वित्त आयोग की धनराशि से कराए जाएंगे।

विज्ञापन


प्रस्तावित कार्यों के पूरा होने से क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था में सुधार होगा और लोगों को आवागमन में भी सुविधा मिलेगी। लंबे समय से सड़क एवं जलभराव की समस्याओं से जूझ रहे वार्डों के निवासियों को इससे राहत मिलने की उम्मीद है। एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रशांत तिवारी ने बताया कि सभी प्रस्तावित निर्माण कार्यों को शीघ्र स्वीकृति दिलाने की प्रक्रिया चल रही है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू करा दिए जाएंगे, जिससे नगर क्षेत्र के लोगों को जल्द राहत मिल सकेगी।

इन विकास कार्यों को खींचा गया खाका

  • ईदगाह रोड क्षेत्र : ईदगाह रोड से कीड़ा स्थल तक सीसी नाला व नाली निर्माण कार्य कराया जाएगा।
  • वार्ड नंबर 10 (भूतेश्वर कॉलोनी) : नासिर अहमद के मकान से प्रभुदयाल शर्मा के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण।
  • वार्ड नंबर 10 (अन्य क्षेत्र) : सलीम/मुन्ना फौजी के मकान से इकबाल घाड़ वाले के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण।
  • वार्ड नंबर 01 (थाने के सामने) : जीटी रोड से हीरो एजेंसी वालों के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें