फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 25 Mar 2023 12:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य व अन्य कांग्रेसियों ने कोतवाली सदर के सामने धरना दिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करा भाजपा अपनी तानाशाही का परिचय दे रही है। उन्होंने कहा कि यदि राहुल गांधी की सदस्यता उन्हें बहाल ना की गई तो कांग्रेस पार्टी ही नहीं बल्कि आम जनता भी सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेगी।
राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सदर को सौंपा। विरोध प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम, कृष्णा गुप्ता, आमना बेगम, अनुज कुमार संत, जितेंद्र गौतम एड, योगेश कुमार ओके आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें