फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

नगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले महंगाई के खिलाफ बुधवार को कांग्रेसियों ने तहसील परिसर में थाली बजाते हुए धरना-प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के बाद सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम उपजिलाधिकारी अंजलि गंगवार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिये पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के मूल्य में बेतहाशा बढ़ोतरी और महंगाई पर लगाम लगाने की मांग की गई।
ज्ञापन में जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य और नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा ने कहा कि आज देश की दशा बुरी है। गरीब और गरीब हो रहा है। अमीर और अमीर हो रहा है। देश की सरकार की नीतियां गरीब व मध्यम वर्ग विरोधी हैं और इसका सीधा सीधा उदाहरण पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस के मूल्यों में की गई बेतहाशा बढ़ोतरी है। इससे गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों की कमर टूट चुकी है। खाद्य सामग्री के साथ-साथ हर सामग्री पर बेतहाशा महंगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि यही हाल रहा तो कांग्रेस सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेगी, जिसका जिम्मेदार शासन प्रशासन होगा। ज्ञापन में महंगाई पर लगाम लगाने के लिए सरकार को निर्देशित करने की मांग की गई। इस मौके पर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष विकास चौधरी, सौरभ सिंह, सोशल मीडिया के प्रदेश महासचिव जगत रावत, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष बीना गुप्ता, अनिल रावत, मथुरा प्रसाद आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें