फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में कांग्रेस निकालेगी मार्च, चलाएगी हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर प्रदेश सचिव प्रभारी अमित सिंह ने सभी फ्रंटल प्रकोष्ठ एवं विभाग के प्रदेश पदाधिकारी जिला अध्यक्ष एवं शहर अध्यक्षों के साथ बैठक की। मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी 17 जुलाई तक महंगाई के विरोध में चलने वाले आंदोलन को लेकर रूपरेखा बनाई।
बैठक में तय किया गया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 12 जुलाई को जिला/शहर कांग्रेस कार्यालय परसट्टा बाजार से पेट्रोल डीजल रसोई गैस खाद्य सामग्री के मूल्य में बेतहाशा बढ़ोतरी के विरोध में मार्च निकाला जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव अमित सिंह ने कहा कि यह पूरा आंदोलन फ्रंटल प्रकोष्ठ और विभाग के नेतृत्व में होगा। पूरी जिला शहर ब्लॉक नगर कमेटियां सहयोग करेंगी। 14 और 15 को जिले में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। 17 जुलाई को लखनऊ में महंगाई के विरोध में होने वाली रैली में हाथरस से एक बहुत बड़ा काफिला भाग लेगा।
जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि हाथरस के सभी फ्रंटल प्रकोष्ठ एवं विभाग पूरी इमानदारी और सक्रियता के साथ पार्टी को मजबूत कर रहे हैं। अमित सिंह ने कहा कि जो व्यक्ति चुनाव लड़ना चाहते हैं वह पूरी शक्ति जनहित के आंदोलनों में और जनता की हित में लगा दें।
ब्लॉक प्रमुख की और जिला पंचायत के चुनाव में हमने देख लिया हिटलर शाही और कानून का उल्लंघन खुलेआम हुआ है। देश और प्रदेश के मुखिया को यदि जरा भी नैतिकता बची है तो इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में बीना गुप्ता एड, राधेश्याम अग्निहोत्री, जितेंद्र गौतम एड, मथुरा प्रसाद, जगत रावत, शैलेंद्र उपाध्याय, मधुर मनोहर शर्मा, अविनाश पचौरी, पं ऋषि कुमार कौशिक, हरि शंकर वर्मा, नीरज शर्मा, मोहम्मद ताहिर नूरी, रचित शर्मा, कृष्णा गुप्ता, सुनील शर्मा, विपिन अग्निहोत्री, नवनीत बेनीवाल, अजीत चौहान आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें