फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस में यूथ कांग्रेस को मजबूत करने के लिए बनाई रणनीति

विज्ञापन
सादाबाद नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा से मुलाकात करने के दौरान किसान हितैषी कांग्रेस के पत्रक को दिखात? - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मथुरा प्रसाद गौतम ने रविवार को सादाबाद नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनुज शर्मा एडवोकेट से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान हाथरस जिले में युवा संगठन को मजबूत बनाए जाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मथुरा प्रसाद गौतम ने कहा कि पूरे प्रदेश में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे दमखम के साथ जनता की आवाज को उठा रहे हैं। भाजपा की रीति और नीतियों से जनता में आक्रोश बना हुआ है। पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि से किसान, मजदूरों के साथ ही आम लोगों की जेब पर भी बोझ बढ़ा है। बिजली के महंगे बिल भी लोग चुका नहीं पा रहे हैं। पूरे प्रदेश में अपराधों की बाढ़ आ चुकी है।
लिहाजा, अब प्रदेश की जनता अब कांग्रेस को सत्ता में देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता जन जन तक पहुंचे और कांग्रेस की नीतियों से लोगों को अवगत कराए और भाजपा की विफलताओं के बारे में भी लोगों को बताएं। आज का युग युवाओं का है और कांग्रेस से युवा वर्ग लगातार जुड़ रहा है। उन्होंने नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा से कहा कि कांग्रेस में युवाओं की भागीदारी को बढ़ाने के प्रयास करें, जिससे कि हाथरस जिले में पार्टी और अधिक मजबूत हो सके। अनुज शर्मा ने उन्हें आश्वस्त किया कि वह लगातार लोगों और युवाओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। मौके पर पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें