जिलाध्यक्ष बनाए गए सासनी क्षेत्र के गांव बांधनू निवासी विवेक कुमार उपाध्याय उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव रहे हैं। यूपी कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग में महासचिव रहे योगेश कुमार ओके को शहर अध्यक्ष बनाया गया है।
करीब पांच साल बाद कांग्रेस ने हाथरस जिले में जिलाध्यक्ष और शहराध्यक्ष बदल दिए हैं। चंद्रगुप्त विक्रमादित्य की जगह अब विवेक कुमार उपाध्याय को जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि योगेश कुमार ओके को शहराध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष बनाए गए सासनी क्षेत्र के गांव बांधनू निवासी विवेक कुमार उपाध्याय उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव रहे हैं। इसके साथ ही वह एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष और मनरेगा निगरानी समिति के जिला महासचिव सहित कई पदों पर रहे हैं। यूपी कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग में महासचिव रहे योगेश कुमार ओके को शहर अध्यक्ष बनाया गया है।
21 मार्च को वरिष्ठ अधिवक्ता हरिओम शर्मा, लल्लन बाबू एडवोकेट, ब्रजमोहन राही के नेतृत्व में युवा विधिक सलाहकार योगेश कुमार ओके का कांग्रेस का शहर अध्यक्ष बनाए जाने पर जोरदार स्वागत किया गया। संचालन इरफान कुरैशी एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में जगदीश प्रसाद कुशवाहा, योगेंद्रपाल, केके शर्मा, योगेश कुशवाहा, हरिमोहन शर्मा, रामब्रज, ब्रह्मदत्त गौतम, संजय तिवारी, सतीश शर्मा, अकील अहमद आदि अधिवक्ता मौजूद थे।