सहालग और गर्मी की छुट्टियों के कारण ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को राहत देने के लिए 02417अप /02418 डाउन प्रयागराज-दादरी स्पेशल ट्रेन चलाई है, जिससे यात्रियों को राहत तो मिली है, लेकिन कन्फर्म सीट पाने के लिए उन्हें डेढ़ गुना ज्यादा तक किराया देना पड़ रहा है।
रेलवे द्वारा 2 मई से इस स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया गया है, जिसमें प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म आरक्षण मिल रहा है। अन्य ट्रेनों में लंबी वेटिंग होने के चलते यात्री मजबूरी में इसी ट्रेन का सहारा ले रहे हैं।
हाथरस और अलीगढ़ से फिलहाल इसी स्पेशल ट्रेन में सीटें उपलब्ध हैं, लेकिन इसमें किराया सामान्य ट्रेनों की तुलना में अधिक है। यात्रियों का कहना है कि कन्फर्म सीट की मजबूरी में उन्हें डेढ़ गुना तक ज्यादा किराया देना पड़ रहा है, जिससे यात्रा महंगी हो गई है। पीआरओ प्रयागराज मंडल अमित कुमार सिंह ने बताया स्पेशल ट्रेनों के लिए अलग से किराया सुनिश्चित किया जाता है।