फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कीड़े मारने की दवा से बिगड़ी गायों की हालत, एक गाय मरी

Sat, 27 May 2023 09:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पशु अस्पताल में तैनात डॉ. मुकेश कुमार वर्मा द्वारा तीन दिन पूर्व शरीर पर चिपकने वाले कीड़े मारने वाली दवा पिलाई गई थी, जिससे दोनों गायों की तबीयत बिगड़ गई। देर शाम एक गाय की मौत हो गई, जबकि दूसरी गाय मरणासन्न हालत में है।
विज्ञापन
मृत गाय प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के सासनी में मवेशियों के शरीर पर चिपकने वाले कीड़े मारने की दवा देने से दो गायों की हालत बिगड़ गई। एक गाय मर गई। कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ौआ निवासी किसान दुर्गेश तिवारी ने थाना दिवस में शिकायत की कि गांव के पशु अस्पताल में तैनात डॉ. मुकेश कुमार वर्मा द्वारा तीन दिन पूर्व शरीर पर चिपकने वाले कीड़े मारने वाली दवा पिलाई गई थी, जिससे दोनों गायों की तबीयत बिगड़ गई। 

विज्ञापन


शुक्रवार की देर शाम एक गाय की मौत हो गई, जबकि दूसरी गाय मरणासन्न हालत में है। किसान ने चिकित्सक एवं कर्मियों पर पशुओं के प्रति लापरवाही बरतने एवं गलत दवा देने का आरोप लगाया है, जिसकी वजह से उनकी गायों की हालत बिगड़ी है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार वर्मा का कहना है कि कर्मियों को उन्होंने कोई दवा नहीं दी। वह तो अपने उपचार के लिए दिल्ली आए हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें