फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पुलिसकर्मी के मकान में चोरी, ताला तोड़कर आभूषण-नकदी किए पार

Sat, 27 May 2023 09:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कासगंज पुलिस विभाग में तैनात पुलिसकर्मी अपने घर से ताला लगाकर अपनी ससुराल फिरोजाबाद गया था। गुरुवार की रात में अज्ञात चोरों ने मकान का तोड़कर आभूषण व नगदी चोरी कर ली। मामले की जानकारी होते ही पुलिसकर्मी के होश उड़ गए। 
विज्ञापन
बंद मकान से चोरी के बाद जांच करती पुलिस व बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में चोरों के हौसले बुलंद हैं। रात में अज्ञात चारों ने एक पुलिसकर्मी के बंद मकान का ताला तोड़कर आभूषण व हजारों की नगदी चोरी कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छनबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


चंद्रशेखर सिंह निवासी अईयापुर थाना सदर कोतवाली में जिला कासगंज पुलिस विभाग में तैनात हैं। वह अपने घर से ताला लगाकर अपनी ससुराल फिरोजाबाद गया था। गुरुवार की रात में अज्ञात चोरों ने मकान का तोड़कर आभूषण व नगदी चोरी कर ली। मामले की जानकारी होते ही चंद्रशेखर के होश उड़ गए। 

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस संबंध में सदर कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा का कहना है कि अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें