फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज, मेडिकल परीक्षण भी कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में घर में घुस कर युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ उसी के मोहल्ले के युवक ने दुष्कर्म किया था। इस बात की जानकारी होने पर परिजनों ने आरोपी के परिजनों से बात की तो उन्होंने युवती के परिजनों से मारपीट कर दी। आरोप है कि इस मामले लेकर जब वह पुलिस के पास पहुंचे तो पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की।
इस मामले में पीड़ित के साथ उसके परिवार के लोग सोमवार को एसपी दफ्तर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- तहरीर के आधार पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया। इसके अलावा कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। बयानों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की छानबीन की जा रही है। - विनोद कुमार, एसएचओ हाथरस जंक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें