फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

78 दिन बाद खुले मंदिर व देवालय, भक्तों ने किए दर्शन

विज्ञापन
हाथरस में बंद पड़ी मस्जिद। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद अनलॉक-1 में शहर के देवालय खुले और भक्तों ने दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया। हालांकि हॉट स्पॉट एरिया में मंदिर बंद रहे। कई मंदिरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए जगह-जगह गोले बनाए गए।
उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन की घोषणा के साथ शहर से देहात तक देवालयों के कपाट बंद हो गए थे। पुजारियों द्वारा पूजा अर्चना का सिलसिला जारी था। सोमवार को करीब 78 दिन बाद पूजा अर्चना के साथ देवालय खुले। देवालयों में सोमवार का दिन होने के चलते भीड़ अधिक रहने की उम्मीद थी। इस कारण मंदिर प्रबंधक व पुजारियों द्वारा परिसर में गोले आदि बनाए गए। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग भी कराई गई। वहीं कुछ मंदिरों में श्रद्धालुओं ने बाहर से दर्शन किए। वहीं सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन भी मंदिरों के आसपास तैनात रहा। हॉटस्पॉट इलाकों में मंदिर नहीं खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन

मस्जिदों में पांच-पांच के जमात में हुई नमाज
सोमवार को शहर की करीब दो दर्जन से अधिक मस्जिदों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पांच व्यक्तियों ने नमाज अदा की। इस मामले में मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सदर हाजी रिजवान अहमद कुरैशी ने बताया कि शहर की करीब 35 मस्जिदों में पांच पांच व्यक्तियों के साथ नमाज अदा की गई। कोरोना के खात्मे की दुआ की गई। वैसे कुछ मस्जिदें बाहर से बंद भी दिखी।

मंदिर के बाहर सैनिटाइज करते कर्मचारी। - फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें