फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दाखिल-खारिज के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत

Tue, 04 Jun 2024 05:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
दस्तावेज लेखक संघ तहसील सादाबाद के अध्यक्ष राजकुमार दीक्षित ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने दाखिल-खारिज के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि मृतक के स्थान पर वारिस के नाम नहीं दर्ज किए जा रहे। वारिसों को तहसील के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। अवैध वसूली कर कई माह बाद नाम दर्ज किया जाता है। तहसील कर्मियों ने तहसील में बैठकर ही किसानों के खतौनी में गलत अंश बना दिए हैं। अंश सही कराने के लिए किसान चक्कर काट रहे हैं। बैनामा की दाखिल खारिज काफी समय तक नहीं की जा रही है। इसके नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। ज्ञापन में कहा गया है कि तहसील सादाबाद के परिसर में दस्तावेज लेखकों के लिए कोई सभागार नहीं है, जबकि तहसील पर जगह भी उपलब्ध है। पत्र की एक प्रति डीएम को भी भेजी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें