फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता के दौरान श्मशान भूमि में निर्माण की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव खोंडा निवासी सतेंद्र कुमार पुत्र सुरेंद्र पाल ने एडीओ पंचायत, ग्राम पंचायत सचिव एवं निवर्तमान प्रधान प्रतिनिधि के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत एसडीएम सादाबाद को पत्र लिखकर की है। पत्र में आरोप लगाया है कि आचार संहिता लागू होने के बावजूद क्षेत्र के श्मशान भूमि में निर्माण कार्य कराया जा रहा है। एसडीएम ने बीडीओ सहपऊ को इस मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
शिकायती पत्र में सत्येंद्र ने बताया कि गांव में मरघट की भूमि को 21 अप्रैल को ग्राम पंचायत सचिव एवं निवर्तमान प्रतिनिधि ने जेसीबी चलवाकर समतल कराया है। इस मरघट की जमीन के लिए सांसद निधि से पंचायत चुनावों से पहले निर्माण एवं सौंदर्यीकरण के लिए लगभग 24 लाख रुपये की धनराशि मंजूर हुई थी। दोनों की लापरवाही के कारण पंचायत चुनावों से पहले जमीन पर कार्य नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब एडीओ पंचायत के साथ मिलकर दोनों ने 21 अप्रैल को जेसीबी चलवाकर उसका समतलीकरण कराया एवं उसमें लगे हरे पेड़ों को भी उखड़वा दिया। जेसीबी चलवाने से पहले भूमि की लेखपाल से भी पैमाइश भी नहीं कराई गई। एसडीएम सादबाद राजेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच बीडीओ सहपऊ को दी गई। आख्या मिलने एवं शिकायत सही पाने के बाद दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें