फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: कमिश्नर पहुंचे टमकौली के अटल आवासीय विद्यालय, चार सीसीटीवी कैमरे मिले खराब

Sun, 06 Sep 2026 11:22 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ कमिश्नर अटल आवासीय विद्यालय में पहुंचे। चार सीसीटीवी कैमरे खराब मिले। उन्होंने हॉस्टल के खुले बरामदे में रेलिंग लगाने और आरओ मशीन के फिल्टर निर्धारित समय पर बदलने के लिए कहा।
विज्ञापन
अटल आवासीय विद्यालय पहुंचे कमिश्नर - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य ने 5 सितंबर को टमकौली स्थित अटल आवासीय विद्यालय में शिक्षा और सुरक्षा व्यवस्थाएं परखीं। इस दौरान उन्हें विद्यालय में चार सीसीटीवी कैमरे खराब मिले। मंडलायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को विद्यालय परिसर तक सड़क बनाने और उसके किनारे जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


मंडलायुक्त ने एसडीएम व एडीएम को विद्यालय का नियमित भ्रमण और निरीक्षण करने, जनरेटर की क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आरओ मशीन के फिल्टर निर्धारित समय पर बदलने के लिए कहा। साथ ही संबंधित कंपनी से वार्षिक अनुरक्षण अनुबंध कराने, भोजन में श्रीअन्न से बने पौष्टिक व्यंजन को शामिल करने को कहा। प्रधानाचार्य रोहित सारस्वत ने बताया कि विद्यालय में डिस्पेंसरी व चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध हैं। आरबीएसके की टीम नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण करती है। सभी छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन लगाया जा चुका है।
विज्ञान प्रयोगशाला में पहुंचकर उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद किया और उनकी पढ़ाई एवं प्रयोगात्मक गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। हॉस्टल के खुले बरामदे में रेलिंग लगाने के लिए कहा। मंडलायुक्त ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान एडीएम सौरभ भट्ट, जेडीसी मंशाराम यादव, एडीसीएम गभाना हरिश्चंद्र, डीएलसी नदीम अहमद, पीडी आरके कुरील आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें