फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर ने दिखाए सख्त तेवर, अधीनस्थों को चेतावनी

Wed, 18 Jul 2018 12:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
सिकंदराराऊ के तहसील दिवस में समस्याएं सुनते कमिश्नर और डीआईजी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कमिश्नर अजयदीप सिंह व डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह मंगलवार दोपहर एक बजे तहसील दिवस में पहुंचे। उन्होंने यहां फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनका निस्तारण न होने पर अधीनस्थों को फटकार भी लगाई।
विज्ञापन


कमिश्नर ने तहसील समाधान दिवस में अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई । पुलिस तथा राजस्व कर्मियों के मध्य समन्वय का अभाव देखकर सुधार के निर्देश दिए। डीआईजी नगर के एक मामले में पुलिस को तत्काल घटनास्थल पर भेेजा गया तथा मामले की जानकारी ले कार्रवाई के आदेश दिए।

समाधान दिवस में हसायन के गांव सीधामई से दर्जनों महिलाएं आईं। महिलाओं ने एक एनजीओ के सदस्य बनाने के नाम पर दो लाख 40 हजार रुपये हड़पने की शिकायत की। मांग की गई कि प्रकरण की जांच करा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए।
विज्ञापन


प्रकरण को कई पीड़ित महिलायें कमिश्नर के समक्ष रो उठीं। कसबा पुरदिलनगर की काफी महिलाओं ने पूर्ति निरीक्षक की शिकायत और आरोप लगाया कि की उन्होंने  अपात्रों के राशन कार्ड बना दिए हैं। कमिश्नर ने निरीक्षक को निर्देशित किया कि वह शीघ्र कस्बे में पुलिसबल के साथ जाएं और अपात्रों के कार्डों को निरस्त कर पात्रों का कार्ड बनवाएं। साथ ही चेतावनी दी कि अब अगर गड़बड़ हुई तो उन्हें निलंबित कर दिया जाएगा।

बिजली विभाग के एक मामले को लेकर एसडीओ देवेंद्र कुमार को हिदायत दी तथा हाथरस जाकर समस्या का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने अधिकारियों को नसीहत दी कि सरकार के सभी विभागों में समन्वय स्थापित कर कार्य करें। डीआईजी प्रीतिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस सदैव सहयोग करने को तैयार हैं। बैठक में काफी संख्या में अधिकारी मौजूद थे।

दो घंटे प्रतीक्षा में परेशान हुए लोग : कमिश्नर को तहसील दिवस में ग्यारह बजे आना था लेकिन वह दोपहर में एक बजे पहुंचे। इसको लेकर काफी फरियादी परेशान रहे। 
कमिश्नर ने दिया मानवीयता का परिचय : कमिश्नर के पास एक महिला समस्या लेकर आई। गर्मी के कारण उसकी गोद में बच्चा काफी रो रहा था। कमिश्नर ने मानवीयता केे परिचय देते हुए अपना जूस का गिलास बच्चे की मां को थमा दिया। जूस पीते ही बच्चा चुप हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें