शाम लगभग साढ़े सात बजे वह रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर रेलवे लाइन पर चलता हुए अपने गांव जा रहे थे। जैसे वह रेल लाइन के ऊपर सादाबाद जलेसर मार्ग पर बने रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे आए, उसी समय दिल्ली से आर रही तेज स्पीड ट्रेन की चपेट में आ गए।
बहस्पतिवार देर शाम हाथरस में सहपऊ क्षेत्र के गांव नगरिया निवासी 52 वर्षीय रमेश चन्द्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई । वह दिल्ली से अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली-टूण्डला यात्री गाड़ी से अपने गांव आ रहे थे। शाम लगभग साढ़े सात बजे वह रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर रेलवे लाइन पर चलता हुए अपने गांव जा रहे थे।
विज्ञापन
जैसे वह रेल लाइन के ऊपर सादाबाद जलेसर मार्ग पर बने रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे आए, उसी समय दिल्ली से आर रही तेज स्पीड ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी एवं आरपीएफ ने शव को कब्जे में ले लिया । हादसे की सूचना मिलते ही गांव में चल रही शादी के रंग में भंग पड़ गया।
कुछ ग्रामीण एवं मृतक के परिजन भी जीआरपी चौकी पर पहूंच गए । उन्होंने जीआरपी को लिखित में पोस्टमार्टम नहीं कराने की अपील की । इस पर जीआरपी ने मृतक का पंचनामा भरवाकर शव को परिजनों के लिए सौंप दिया।