फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: रोडवेज बस और ट्रक में भिड़ंत, महिला समेत 12 घायल, बस चालक जिला अस्पताल रेफर

Sun, 30 Jun 2024 05:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गांव नगला जलालपुर सिकंदराराव की तरफ से आते ट्रक एवं रोडवेज बस में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बस चालक और महिला सवारी समेत 12 घायल हो गए। बस चालक को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज रोड पर गांव नगला जलाल के पास 30 जून की दोपहर दो बजे रोडवेज बस एवं ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बस के चालक सहित 12 यात्री घायल हो गए। रोडवेज बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक का केबिन भी क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन


पीलीभीत डिपो की रोडवेज बस बरेली से मथुरा जा रही थी। कासगंज मार्ग पर गांव नगला जलाल के पास सिकंदराराऊ की तरफ से आ रहे ट्रक से बस की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सीटों पर बैठी सवारियां आगे की सीट से जा टकराईं। हादसे में बस के चालक दयाराम पुत्र अंगन निवासी गांव चनौरा पीलीभीत, यात्री सुमन पत्नी गौतम सुनार निवासी बरेली चोट लगने से घायल हो गईं। बस में बैठे 10 अन्य यात्री घायल हो गए। 
घायल यात्री पैदल ही पंत चौराहे तक पहुंचे। सीएचसी से उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई, जबकि बस के चालक को रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद कासगंज मार्ग पर काफी देर तक जाम लगा रहा। हादसे के बाद कासगंज मार्ग पर काफी देर तक आवागमन भी बाधित रहा। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कराया। तब यातायात सुचारू हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें