फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 August 1947: इनके पास है आजादी के समय का सिक्का, देखिए 150847 नंबर के 500 रुपये का नोट

Thu, 15 Aug 2024 05:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन शर्मा आजाद हिंद लिखे हुए 15 अगस्त सन 1947 के सिक्के संग्रहीत कर सुरक्षित रखे हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता के पास भारतीय मुद्रा 500 रुपये का ऐसा नोट भी है जिसका नंबर 150847 है।
विज्ञापन
1947 का सिक्का - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जब पूरा देश स्वतंत्रता के सपने संजो रहा था। क्रांतिकारी देश के लिए कुर्बानियां दे रहे थे तब सभी के अथक प्रयासों से 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली। इस खास दिन की यादें लोगों ने आज तक संजो कर रखीं हैं। 15 अगस्त 1947 में जारी हुआ सिक्का वर्तमान में शहर के अधिवक्ता के पास आज भी मौजूद है।

विज्ञापन


हाथरस डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन शर्मा बताते हैं कि उन्हें पुराने और नये सिक्कों का संग्रह करने में दिलचस्पी है। इसी वजह से उन्होंने आजाद हिंद लिखे हुए 15 अगस्त सन 1947 के सिक्के संग्रहीत कर सुरक्षित रखे हैं। यह सिक्का उन तमाम ज्ञात व अज्ञात वीर सपूतों के बलिदान की याद दिलाता है, जिनके बलिदान की वजह से हम आज आजाद भारत में जी रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वह बताते हैं कि 15 अगस्त सन 1947 के इस सिक्के में एक तरफ आजाद हिंद एक तरफ जय हिंद लिखा हुआ है। इस सिक्के पर भारत का नक्शा और राष्ट्रध्वज भी फहराता हुआ दिख रहा है। राष्ट्रध्वज में चक्र भी है। इस सिक्के में कीमत अंकित नहीं है। इसकी कीमत के बारे में वह बताते हैं कि यह सिक्का उनके लिए अमूल्य है। वरिष्ठ अधिवक्ता के पास भारतीय मुद्रा 500 रुपये का ऐसा नोट भी है जिसका नंबर 150847 है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें