फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयले से भरी मालगाड़ी की बोगी में लगी आग

Thu, 25 May 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
विज्ञापन
मालगाड़ी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। समय रहते आवश्यक कदम उठा लेने से बड़ा हादसा टल गया। कानपुर से गाजियाबाद जा रही एक मालगाड़ी जब हाथरस जंक्शन स्टेशन के नजदीक पहुंची तो रेलकर्मियों को एक बोगी से धुआं निकलता दिखाई दिया। मालगाड़ी में कोयले होने की जानकारी होने पर रेलवे अधिकारियों में खलबली मच गई। आनन-फानन में ट्रेन को रोका गया और बोगी में सुलग रहे कोयले में लगी आग पर फायर बिग्रेड की मदद से काबू पाया गया।
विज्ञापन


मालगाड़ी के इंजन से तीसरे नंबर की बोगी में भरे कोयलाें में आग लगी थी। बोगी की छत ऊपर से खुली हुई थी, इसलिए यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि आग खुद लगी या यह किसी की शरारत का नतीजा थी। स्टेशन अधीक्षक ने ट्रेन रोके जाने के बाद आग बुझाने के लिए आरपीएफ को भी बुला लिया। स्टेशन पहुंची दमकल की दो गाड़ियाें को कोयलों में लगी आग को बुझाने में करीब आधा घंटा लग गया।

आग बुझने को लेकर पूरी तरह निश्चिंत होने के बाद ट्रेन को अगले स्टेशन के लिए रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक आरके शर्मा का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग को पूरी तरह बुझा दिया गया था। समय रहते कोयलों में आग लगने की बात पता चल गई नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें