फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी के कारण जिगर के टुकड़े को छोड़ गई थी मां

Wed, 24 May 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
विज्ञापन
मां (डेमो फोटो)
विज्ञापन
बाल कल्याण समिति ने बुधवार को सात महीने के मासूम को उसके बिछड़े माता-पिता से मिला दिया। बीमारी से ग्रसित मां परेशान होकर अपने बेटे को इस तरह छोड़कर चली गई थी। हालांकि जब इसका पता उसके परिजनाें को चला तो वह बच्चे की खोजबीन में लग गए।
विज्ञापन


सात महीने के मासूम को उसकी मां हसायन के मोहल्ला यादवान में 21 मई को एक किशोरी को पकड़ाकर चली गई थी। बाद में पुलिस ने इस बच्चे को मोहल्ले के ही एक शख्स के सुपुर्द कर दिया था। बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने बच्चे के माता-पिता की खोजबीन शुरू की। बुधवार को माता-पिता और अन्य परिजन समिति के सदस्यों के पास आए और बताया कि बच्चे को जन्म देने वाली मां ने एक बीमारी से ग्रसित होने के कारण ऐसा किया था। परिजनाें ने सदस्यों को बच्चे का आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मां के खाते की पासबुक, पिता व अन्य परिजनों के आधार कार्ड प्रमाण के तौर पर दिए।

इसके अलावा बच्चे का पूरा इलाज कराने और भविष्य में इस तरह की घटना को दोबारा अंजाम न देने का भरोसा भी दिलाया। जांच-पड़ताल के बाद समिति के सदस्यों ने बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस मौके पर समिति की अध्यक्ष रितु रानी अग्रवाल, सदस्य नरेंद्र कुमार पचौरी, मतेंद्र सिंह गहलोत व संरक्षण अधिकारी विमल कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें