फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सुबह से छाए बादल, उमसभरी गर्मी ने छुड़ाए पसीने, तापमान में हुआ इजाफा

Sun, 07 May 2023 08:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मई माह की शुरुआत के साथ मौसम हर रोज करवट बदल रहा है। कभी सर्द हवाएं लोगों को सर्दी का एहसास करा रही है तो कभी अचानक तापमान में इजाफा हो रहा है। इस कारण सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
छाए रहे बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में रविवार की सुबह से शाम तक आसामन में बादल छाए रहे। बादल छाने से उमसभरी  गर्मी बढ़ गई। इस कारण लोगो को गर्मी से बचने के लिए पंखा कूलर का सहारा लेना  पड़ा। वहीं मौसम के बदलाव से संक्रामक बीमारियां पैर पसार रहीं हैं। हालांकि किसानों की मानें तो मौसम का बदलाव फसलों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मई माह की शुरुआत के साथ मौसम हर रोज करवट बदल रहा है। कभी सर्द हवाएं लोगों को सर्दी का एहसास करा रही है तो कभी अचानक तापमान में इजाफा हो रहा है। इस कारण सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। सुबह से तेज हवाओ का दौर जारी रहा। आसमान में बादल छाए। सूरज व बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चला। इस कारण तापमान में ईजाफा हुआ। 

दिन में अधिकत्तम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस व न्यून्नतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी से बचने के लिए लोगों को एसी, कूलर पंखा आदि का सहारा लेना पड़ा। साथ ही लोगों ने पेयपदार्थो का सहारा लिया। शाम तक आंधी जैसे हालत रहे। दाल दलहन की खेती के लिए मौसम का बदलाव नुकसान दायक है। वहीं अन्य फसलों के लिए बारिश फायदेमंद होने की बात किसान कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें