2 फरवरी की दोपहर 12.30 बजे प्रशांत सीएमओ कार्यालय पहुंचा और भू-तल पर ही मुख्य गेट के सामने स्थित कार्यालय में बैठी महिला बाबू के हाथ में पांच हजार रुपये दे दिए। महिला ने काम करने का आश्वासन दे दिया। प्रशांत के बाहर आते ही टीम अंदर पहुंच गई और वीडियो बनाते हुए महिला को हिरासत में ले लिया।
महिला से पांच-पांच सौ के वही नोट बरामद किए गए, जो प्रशांत ने दिए थे।
उन पर लगे केमिकल की जांच के लिए हाथ भी धुलवाए गए। टीम उसे लेकर पहले महिला थाने, फिर कोतवाली हाथरस गेट पहुंची। थाना एंटी करप्शन प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैप टीम प्रभारी दिनेश उपाध्याय ने कोतवाली हाथरस गेट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आगे वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।