सहपऊ नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन विपन कुमार वशिष्ठ ने डीएम के शिविर कार्यालय में तैनात आशुलिपिक के 15 साल से एक ही स्थान पर जमे होने की शिकायत मंडलायुक्त से की है। उन्होंने पूर्व में भी मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से शिकायत की थी और जांच में मुख्य सचिव कार्यालय के आदेश का अनुपालन नहीं होना पाया गया है।
विपन कुमार वशिष्ठ ने शिकायत में आरोप लगाया है कि पिछले 15 सालों से शिविर सहायक शीलेंद्र कुमार डीएम के शिविर के कार्यालय में तैनात हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव ,मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर जांच कराने का अनुरोध किया था। जांच अधिकारी ने अपनी जांच में कहा कि शीलेन्द्र कुमार को एईआरके पटल से स्थानांतरण करते हुए जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पर नवीन तैनाती की गई थी। तब से अबतक उक्त लिपिक उसी स्थान कार्यरत है।
बीच में शिविर सहायक -वरिष्ठ सहायक डीएम आवास से जनगणना लिपिक कलेक्ट्रेट हाथरस के पद पर तैनाती दी गई थी। विपन कुमार ने कहा कि जांच रिपोर्ट के अनुसार पत्रावली पर उपलब्ध उपस्थिति रजिस्टर कलेक्ट्रेट हाथरस से आई और लिपिक का उस अवधि में जनगणना सहायक के रूप में कार्य नहीं करना पाया गया। शासन की स्थानान्तरण नीति के अनुसार हर पद पर कार्यरत कर्मचारी का प्रत्येक तीन वर्ष के उपरान्त स्थानान्तरण होना आवश्यक है। डीएम अर्चना वर्मा ने बताया कि उक्त लिपिक के मामले में शिकायत आई थी। जांच में पाया कि उक्त लिपिक को बीच में तबादला हुआ है। इसके बाद यहां तबादला किया गया है। संवाद