फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: समय पर स्कूल का ताला नहीं खुला, दीवार फांदकर स्कूल में घुसे बच्चे, वीडियो हुआ वायरल

Sat, 25 Jul 2026 10:09 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

लोगों का आरोप है कि विद्यालय अक्सर निर्धारित समय से देर से खुलता है, जिससे बच्चों को मजबूरी में रोजाना इस तरह का जोखिम उठाना पड़ता है। ग्रामीणों ने मामले पर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
दीवार फांदकर स्कूल में घुसता बच्चा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिसावर क्षेत्र के गांव सरौठ स्थित पंचायत सचिवालय में संचालित संविलियन विद्यालय शनिवार को समय पर नहीं खुला। काफी देर तक इंतजार करने के बाद कई बच्चों ने जान जोखिम में डालते हुए विद्यालय की दीवार फांदकर और फाटक के ऊपर से चढ़कर परिसर में प्रवेश किया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों का आरोप है कि विद्यालय अक्सर निर्धारित समय से देर से खुलता है, जिससे बच्चों को मजबूरी में रोजाना इस तरह का जोखिम उठाना पड़ता है। ग्रामीणों ने मामले पर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी पूनम चौधरी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें