फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: वायरल बुखार की चपेट में आ रहे बच्चे और बुजुर्ग

Thu, 07 May 2026 02:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
जिला अस्पताल में कतार में खड़े मरीज। संवाद
विज्ञापन
कभी भीषण गर्मी और कभी अचानक ठंडी हवाओं से साथ होने वाली बारिश से मौसम बार-बार बदल रहा है। इससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों पर हो रहा है। लोग सर्दी-जुकाम और तेज बुखार की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार को जिला अस्पताल में 2200 से अधिक मरीज परामर्श और दवा लेने पहुंचे। इनमें से 20 फीसदी मरीज सर्दी-जुकाम व वायरल बुखार के थे। बाल रोग विशेषज्ञ के कक्ष में 158 बच्चे परामर्श के लिए पहुंचे। पर्चा बनवाने से लेकर चिकित्सक को दिखाने तक के लिए मारामारी की स्थिति बनी रही। बाल रोग विशेषज्ञ और फिजीशियन के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइनें लगी रहीं। तीमारदार अपने बीमार बच्चों को गोद में लेकर घंटों अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। अस्पताल के गलियारों में जबरदस्त भीड़ रही।




कमजोर प्रतिरोधक क्षमता कारण

चिकित्सकों के अनुसार बदलते मौसम में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बच्चों और बुजुर्गों की प्रतिरोधक क्षमता तुलनात्मक रूप से कमजोर होती है, इसलिए वे वायरस की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन




लक्षण : मरीजों में तेज बुखार, बदन दर्द, गले में इंफेक्शन और सर्दी-जुकाम जैसे लक्षण प्रमुखता से देखे जा रहे हैं।



चिकित्सकों की सलाह

-मरीज खुद से दवा लेने से बचें।
-हल्का और सुपाच्य भोजन लें।
-ठंडे पानी के सेवन से परहेज करें।
-बुखार दो दिन से ज्यादा रहे तो परामर्श लें।



बयान
बदलते मौसम के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है। भीड़ को देखते हुए चिकित्सकों को अलर्ट किया गया है। सभी को निर्देश है कि आठ बजे तक ओपीडी में बैठ जाएं। इमरजेंसी में भी शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। बाल रोग विशेषज्ञ व
विज्ञापन

फिजिशियन ऑन कॉल हर समय मौजूद रहेंगे।

डाॅ. सूर्यप्रकाश सीएमएस, बागला जिला अस्पताल।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें