फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से कुचलकर बच्ची की मौत

Tue, 28 May 2019 11:57 PM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
टैक्ट्रर की चपेट से बच्ची की मौत के बाद जिला अस्पताल में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
हाथरस। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कोका में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक आठ साल की बच्ची की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस गांव पहुंची। इसी बीच गांव के लोगों ने मामले को वहीं पर सुलझा लिया। मृतका के पिता ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।  

मंगलवार की सुबह चंदपा क्षेत्र के गांव कोका निवासी बंटी की आठ साल की बेटी राधिका रास्ते से गुजर रही थी। इसी बीच गांव का एक युवक चारे की ट्रैक्टर-ट्राली लेकर वहां से गुजरा। जिसकी चपेट में आने से राधिका बुरी तरह से जख्मी हो गई। जिसके बाद परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर मौजूद डॉ. जेके मल्होत्रा ने बच्ची को देखा और मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव लेकर गांव चले गए। इधर गांव में लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने आपसी बातचीत के द्वारा मामले को वहीं पर रफा-दफा करा दिया। जिसके बाद बच्ची के परिजनों ने किसी भी प्रकार की पुलिस कार्रवाई न कराने की बात कह दी। कोतवाली चंदपा एसएचओ वीपी गिरी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली से बच्ची की मौत की सूचना मिली थी। गांव गए तो लोगों ने आपसी सुलह समझौते से मामले को शांत करा दिया। मृतक बच्ची के परिजनों ने भी चालक के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें