फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मोमबत्ती से कमरे में लगी आग, पलंग पर सो बच्चे की मौत, पिता और भाई झुलसे

Sun, 12 Jan 2025 10:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बिजली जाने पर अंधेरा हो गया। फिरोज ने कमरे में रखे संदूक के ऊपर एक मोमबत्ती जला दी। मोमबत्ती जला कर तीनों लोग सो गए। अचानक मोमबत्ती से संदूक में आग लग गई। 
विज्ञापन
मोमबत्ती से लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के हतीसा में 11 जनवरी की रात मोमबत्ती से कमरे में आग लगने से पलंग पर सो रहे बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसका पिता व भाई झुलस गए। उपचार के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाते समय बच्चे ने रास्ते में दम तोड़ दिया। रोते बिलखते परिजन शव लेकर गांव वापस आ गए। सोमवार को इस बच्चे का दाखिला मदरसे में होना था, इससे एक दिन पहले ही उसका निधन हो गया।  

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के हतीसा निवासी फिरोज बढ़ई का काम कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। 11 जनवरी की रात वह अपने दो बेटों आहिल (10) और मोहम्मद अर्श (6) के साथ कमरे में सो रहे थे। अचानक बिजली चली गई। अंधेरा होने पर फिरोज ने कमरे में रखे संदूक के ऊपर एक मोमबत्ती जला दी। मोमबत्ती जला कर तीनों लोग सो गए। 

अचानक मोमबत्ती से संदूक में आग लग गई। कमरे की कुछ अन्य वस्तुएं भी आग की चपेट में आ गई। इसी  वहीं फिरोज और आहिल के सिर के बाल झुलस गए। आनन-फानन में परिजन अर्श को उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां से परिजन 12 जनवरी की सुबह बच्चे को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले आए। 
विज्ञापन


अर्श की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उसे यहां से एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा ले गए। उपचार के लिए आगरा ले जाते समय अर्श ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिजनों में मातम छा गया। परिजन बच्चे के शव लेकर गांव चले गए। अर्श को सोमवार को मदरसे में दाखिला दिलाकर पढ़ाई शुरू कराई जानी थी, लेकिन उससे पहले ही वह सबको रोता बिलखता छोड़ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें