फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में हो रही खानापूर्ति, नहीं हैं जांच उपकरण एवं विशेषज्ञ चिकित्सक

Mon, 27 Mar 2023 01:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में खानापूर्ति की जा रही है। न तो वहां जांच के उपकरण होते हैं और न ही विशेषज्ञ चिकित्सक।
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आरती पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में मरीजों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हर रविवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में केवल खानापूर्ति की जाती है। क्षेत्र के मानिकपुर एवं आरती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बिना मेडिकल उपकरण एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों के मेले के नाम पर खानापूर्ति हो रही है।

विज्ञापन


मानिकपुर पीएचसी पर एक लैब तकनीकी है जबकि आरती पीएचसी पर लैब तकनीकी तैनात ही नहीं है। रविवार को आरती पीएचसी पर पचास मरीजों की जांच एवं मानिकपुर पीएचसी पर चालीस मरीजों की जांच कर उनको दवा दी गई। आरती पर आयुष्मान कार्ड के तहत 32 पात्र लोगों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए।

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में इस आशा के साथ दिखाने आया था कि कोई अच्छा डॉक्टर देखेगा यहां तो रोज देखने वाले ही डॉक्टर मिले और रोज वाली दवा दे दी है। - देवकी नंदन पाठक, मरीज
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में कोई महिला चिकित्सक नहीं आई। रोजाना वाली बहनजी ही देख रही थीं। दवा तो वह दे ही देती हैं। यहां पर कोई मेडिकल उपकरण भी नहीं है जिससे रोग की जांच अच्छी तरह से हो सके और बीमारी का पता चले। - कपूरी देवी, मरीज
पीएचसी पर विभाग एवं सरकार ने जो दवा एवं सुविधा उपलब्ध कराई है, वह आने वाले मरीजों को प्रदान की जाती है। - विनीत सक्सेना, चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आरती

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें