काशीराम टाउनशिप पर मशीन ठीक करते कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
नवरात्र में आए दिन बिजली नखरे दिखा रही है। हर रोज घंटों बिजली गुल रह रही है। रविवाार को शहर को कांशीराम टाउनशिप सबस्टेशन व लाइनों की मरम्मत का काम किया गया। इस वजह से सुबह से दोपहर तक करीब पांच घंटे कई इलाकों की बिजली बाधित रही। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई।
उल्लेखनीय है कि शहर से देहात तक बिजली की लाइनें जर्जर हालत में है। इस कारण बिजली व्यवस्था भगवान भरोसे हैं। कभी दिन में कभी रात में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। रविवार को शहर के कांशीराम टाउनशिप सबस्टेशन पर लाइन मरम्मत व वैक्यूम सर्किट ब्रेकर की मरम्मत का काम किया गया।
इस कारण जलेसर रोड, तरफरा रोड, चावड़ गेट, श्यामनगर, अशोका टाकीज, नयाबांस आदि इलाकों में सुबह आठ बजे दोपहर बारह बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिना बिजली के लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके। लोगों को पीने के पानी तक के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। दोपहर को करीब एक बजे बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
बिजली व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। कभी रात में कभी रात में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। आज सुबह से बिजली गायब होने के चलते कामकाज प्रभावित हुआ है। बिजली व्यवस्था में सुधार होना चाहिए।
- भूपेंद्र प्रताप,उपभोक्ता
बिजली विभाग को बिल लेने की तो याद रहती है। पर्याप्त बिजली आपूर्ति पर विभाग का ध्यान नहीं है। आज सुबह से बिजली गुल है। इस कारण काफी परेशानी हो रही है। कभी मरम्मत के नाम पर तो कभी फॉल्ट के नाम पर बिजली गुल हो रही है। - अंकित, उपभोक्ता