फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नौकरी के नाम पर ठगी, अपहरण के बाद हत्या, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 21 Feb 2025 01:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पीड़ित मां ने आरोप लगाया है कि नौकरी के नाम पर कई लोगों से 50-60 लाख रुपये हड़पने के बाद गुड्डू का अपहरण कर हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव अमरगढ़ी निवासी वृद्धा जुबैदा बेगम (70) ने अमित और प्रेम निवासी हंसपुर चांदहट जिला पलवल हरियाणा के खिलाफ अपने बेटे गुड्डू की अपहरण कर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित मां ने आरोप लगाया है कि नौकरी के नाम पर कई लोगों से 50-60 लाख रुपये हड़पने के बाद गुड्डू का अपहरण कर हत्या कर दी गई है। एसपी ग्रामीण के आदेश पर खैर कोतवाली ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जुबैदा ने बताया कि लगभग पांच वर्ष पहले अमित ने गुड्डू को फौज में नौकरी लगवाने के बहाने से फंसाया था। अमित ने बताया था कि उसकी नौकरी फौज में लग गई है। बड़े-बड़े अधिकारियों से उसके संबंध हैं। अगर नौकरी करनी है तो परिचित प्रेमचंद से ट्रेनिंग ले ले। इसमें दो-चार लाख रुपये प्रति व्यक्ति का खर्च आता है।

इस पर गुड्डू ने अमरगढ़ी के गुलजार, सहजपुर के राकेश, सोफा के बच्चू सिंह केसरीपुरा के वीरपाल सहित 10 12 लोगों से अमित का परिचय कर दिया। अमित ने सभी से नौकरी के नाम पर चार-चार लाख रुपये ले लिए। कुछ समय बाद नौकरी न लगने पर रुपये वापस मांगने पर अमित बहाना बनाने लगा।
विज्ञापन


20 जनवरी 2021 को लगभग 12:00 बजे अमित घर आया और पैसा वापस दिलाने के नाम पर गुड्डू को साथ ले गया। जब 15 दिन तक गुड्डू वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू हुई। इस पर अमित ने बताया कि उसकी नौकरी विदेश में लग गई है। एक-दो साल में आ जाएगा। जब 3 साल के बाद भी गुड्डू नहीं लौटा तो मां का माथा ठनका। दो माह पहले अमित ने बताया कि गुड्डू अब इस दुनिया में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें