फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: वीडियो लाइक करने के बहाने 95000 रुपये ठगे, ऐसे लूटा ऑनलाइन

Fri, 03 Jan 2025 01:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

रितिका सिन्हा के नाम से एक संदेश आया, जिसमें लिखा था कि तीन वीडियो लाइक करने पर उन्हें रुपये मिलेंगे। उन्होंने तीन वीडियो लाइक कर दिए, जिससे उनके खाते में 120 रुपये आ गए। उसके बाद उन्हें नूर कुमार नाम के टेलीग्राम ग्रुप मे जोड़ा गया और 2000 डालने के लिए कहा गया। उन्होंने बताए गए खाते में 2400 रुपये डाले दिए।
विज्ञापन
साइबर क्राइम - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव चंदपा निवासी भावना भारद्वाज पत्नी गौरव शर्मा ने वीडियो लाइक करने के बहाने ऑनलाइन 95 हजार रुपये ठगने की रिपोर्ट साइबर अपराध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि उनके पास पांच जुलाई 24 को रितिका सिन्हा के नाम से एक संदेश आया, जिसमें लिखा था कि तीन वीडियो लाइक करने पर उन्हें रुपये मिलेंगे। उन्होंने तीन वीडियो लाइक कर दिए, जिससे उनके खाते में 120 रुपये आ गए। उसके बाद उन्हें नूर कुमार नाम के टेलीग्राम ग्रुप मे जोड़ा गया और 2000 डालने के लिए कहा गया। उन्होंने बताए गए खाते में 2400 रुपये डाले दिए। इसके बाद उनसे तीन हजार रुपये और डालने को कहा गया। उन्हें बताया गया कि उन्हें तीन टास्क करने होंगे, तब रुपये वापस मिलेंगे।

इसके बाद उनसे 12000 डालने को कहा गया तो फिर उन्होंने बताए गए खाते में रुपये डाल दिए। फिर उनसे एक बार 30 हजार और दूसरी बार 50 हजार रुपये डालने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताए गए खाते में यह धनराशि डाल दी। इस तरह उनसे कुल 95 हजार रुपये की ठगी की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें