जिले के निर्माण श्रमिकों के बच्चों को अलीगढ़ के अटल आवासीय विद्यालय में पढ़ने का मौका मिलेगा। विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसमें कक्षा छह व नौ में प्रवेश परीक्षा के आधार पर प्रवेश दिए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए अलीगढ़ में अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण कुछ साल पहले कराया गया है। करीब एक हजार विद्यार्थियों की क्षमता वाले इस विद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत कक्षा छह और कक्षा नौ में 140-140 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
इसके लिए पांच फरवरी तक आवेदन लिए जाएंगे। दो मार्च को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को इस विद्यालय में प्रवेश दिए जाएंगे। विद्यालय में कक्षा 12 तक की शिक्षा पूरी तरह से निशुल्क होगी। शहर के श्रम प्रवर्तन कार्यालय, प्रोबेशन कार्यालय, बीएसए कार्यालय व डीआईओएस कार्यालय में आवेदन किए जा सकते हैं।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कोरोना में निराश्रित हुए बच्चे भी करेंगे आवेदन
अटल आवासीय विद्यालय में निर्माण श्रमिकों के साथ कोरोना में निराश्रित हुए बच्चों के साथ ही मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य के लिए पात्र विद्यार्थियों द्वारा भी आवेदन किए जा सकते हैं।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
वर्जन,,,,,,,,
जिले में पंजीकृत निर्माण श्रमिक अपने बच्चों के अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए विभाग के कार्यालय सहित अन्य कई जगह आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए श्रम प्रवर्तन कार्यालय के अलावा अन्य जगहों पर फाॅर्म उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
-मोहम्मद आजम, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, हाथरस।