फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: डीएम ने बदला स्कूल का समय, केवल पांच घंटे खुलेंगे कक्षा आठ तक के सभी विद्यालय

Fri, 21 Apr 2023 07:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बच्चों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी अर्चना वर्मा के निर्देश पर बीएसए राहुल कुमार पंवार ने विद्यालयों का समय परिवर्तित कर दिया है। अब नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी राजकीय, परिषदीय, अशासकीय, मन्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई सभी विद्यालय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक खुलेंगे।
विज्ञापन
गर्मी में प्यास बुझाते मासूम बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी और लू को ध्यान में रखते हुए हाथरस डीएम के आदेश पर बीएसए ने विद्यालयों का समय बदलने का आदेश जारी कर दिया है। अब स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक पांच घंटे खुलेंगे।

विज्ञापन

गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह से ही गर्मी पड़ना शुरू हो जाती है। दोपहर को तेज धूप और लू चलने लगती हैं। गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी विद्यालय जाने वाले बच्चों को होती है। भीषण गर्मी में इन बच्चों को विद्यालय जाना पड़ता है। दोपहर को छुट्टी के समय तेज धूप में इन बच्चों की छुट्टी होती है। इससे बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

बच्चों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी अर्चना वर्मा के निर्देश पर बीएसए राहुल कुमार पंवार ने विद्यालयों का समय परिवर्तित कर दिया है। अब नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी राजकीय, परिषदीय, अशासकीय, मन्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई सभी विद्यालय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक खुलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें