हाथरस शहर भगवान गणेश के जयकारों से गूंज उठा। गीतों की मधुर ध्वनि पर भक्त झूमते नजर आए। मोहल्ला लाल डिग्गी से विधिवत पूजा अर्चना के बाद श्री चैतेश्वर महादेव गणेश रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई।
मुख्य अतिथि सीमा उपाध्याय जिला पंचायत अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि सदर विधायक अंंजुला माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू, संध्या आर्य, रामवीर सिंह भैयाजी, भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी आदि थे। मेलाध्यक्ष पवन कुमार गौतम ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
शोभायात्रा में करीब एक दर्जन मनोहारी झांकियों के साथ कई बैंड शामिल थे। भगवान गणेश का रथ आकर्षण का केंद्र था। शोभायात्रा मोहल्ला डिग्गी से शुरू होकर मैंडू गेट, चक्की बाजार, नयागंज, जामा मस्जिद, चामड़ गेट, मोती बाजार, लोहट बाजार, रुई की मंडी, नजिहाई बाजार, घंटाघर, खातीखाना होती हुई लाल डिग्गी आकर संपन्न हुई।
कई जगहों पर रथयात्रा का स्वागत किया गया। आरती उतारने के अलावा पुष्पवर्षा हुई। रथयात्रा में राधा-कृष्ण, मां काली, शिवशंकर, श्री हनुमान, गणपति महाराज आदि झांकी यात्रा की शोभा बढ़ा रही थी। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु भी खूब थिरके। कोषाध्यक्ष रूपेश कुमार, संयोजक शिवशंकर गुलाठी, सचिन कुमार, मनीष कुमार शर्मा, सुरजीत सिंह, संजय सेठ आजाद आदि मौजूद रहे।