फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 किसानों को बांटे गए कर्जमाफी के प्रमाण पत्र

Wed, 20 Sep 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन
किसान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
फसल ऋण मोचन योजना के तहत बुधवार को सादाबाद इंटर कॉलेज में समारोह पूर्वक 1500 किसानों को ऋणमोचन (कर्जमाफी) प्रमाण पत्र बांटे गए। प्रमाण पत्र पाकर किसानों के चेहरे खिल गए। रसिया मंडली द्वारा रसिया और देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर किसानों का भरपूर मनोरंजन किया गया। 
विज्ञापन


एसडीएम जयप्रकाश की देखरेख में हुए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद राजेश दिवाकर ने कहा कि सरकार किसानों के कल्याण के लिए समर्पण भावना से कार्य कर रही है। किसान खुशहाल होगा तो देश खुशहाल होगा। उन्होंने कहा कि सभी पात्र किसानों को सरकार की इस योजना का लाभ मिलेगा। सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। अन्य सरकारों की ओर से अन्नदाता के नाम पर मात्र राजनीति की जा रही थी, लेकिन भाजपा सरकार किसानों के साथ धरातल पर काम कर रही है।

भाजपा नेता सुभाष चौधरी ने कहा कि अब तक सपा, बसपा, कांग्रेस ने देश को खूब लूटा है। भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार ने कहा कि केबिनेट की पहली ही बैठक में सरकार ने किसानों का कर्जा माफ करने की बात कही थी, उस पर पार्टी खरी उतरी है। भाजपा नेता तुलसीदास अग्रवाल और डा. देवचंद्र गौड़ ने कहा कि भाजपा शासन में हर तरह के अपराधों पर ब्रेक लग गया है।  इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा युवा नेता संजय सिंह,  भाजपा नेत्री प्रीती चौधरी, पूर्व विधायक रामसरन आर्य ने भी संबोधित किया।  
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन बीके वर्मा ने किया। तहसीलदार पंकज वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में 1500 किसानों को प्रमाण पत्र बांटे गए हैं। कार्यक्रम में एसडीएम जयप्रकाश, नायब तहसीलदार संजय कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह के अलावा पूर्व विधायक बृजेंद्र सिंह, अरविंद चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह आचार्य, हेमंत गौतम, सुनील गौतम, सांसद प्रतिनिधि मुकेश पौरूष, रविकांत अग्रवाल, प्रभात पचौरी, गीतम सिंह, गीता गौड, छोटू शर्मा, प्रदीप गोयल आदि थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें