मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रचंड जीत पर हाथरस जिला कार्यालय पर जश्न मनाया गया। ढोल नगाड़े बजे और आतिशबाजी चलाई गई। भाजपाइयों ने मिठाई भी बांटी।
देश के तीन राज्य मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर भाजपाइयों ने हाथरस जिला कार्यालय पर जश्न मनाया। मिष्ठान बांटकर ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरके। आतिशबाजी चलाकर दिपावली मनाई।
विज्ञापन
पार्टी की जीत पर जिले के भाजपाइयों में काफी जोश और उत्साह नजर आया। सुबह से ही शहर के गोशाला रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर चुनावी नतीजों को देखने के लिए पार्टी पदाधिकारी व और कार्यकर्ता पहुंच गए। चुनावी नतीजों को देखते लिए कार्य में लगे टीवी सेट और मोबाइल से चिपके रहे। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर जीत की बधाई दी।