फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दोस्तों के साथ मनाई होली, फिर कर ली आत्महत्या

Fri, 06 Mar 2026 02:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला चौबे में अनिल (27) ने बुधवार को आत्महत्या कर ली। जिला अस्पताल से परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के शव को ले जाने का प्रयास किया। जब चिकित्सकीय स्टाफ व पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो जमकर नोकझोंक हुई। बमुश्किल पुलिस ने परिजनों को समझाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन







नगला चौबे निवासी अनिल पुत्र जयप्रकाश पीओपी फॉल्स सीलिंग कारीगर थे। बुधवार को गांव में होली का माहौल था। अनिल भी अपने दोस्तों के साथ होली खेल रहे थे। काफी देर उनके साथ बैठने के बाद वह घर चले गए। बताते हैं कि घर में कुछ कहासुनी हुई। इसके बाद वह ऊपरी मंजिल पर अपने कमरे में चले गए।



काफी देर तक जब वह नीचे नहीं आया तो परिजन कमरे में गए। अंदर से कुंडी लगी हुई थी। परिजनों ने खिड़ी से देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन गेट तोड़ अनिल को फंदे से नीचे उतारा और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इधर, किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन




इमरजेंसी में चिकित्सकों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी व एक साल के बच्चे को बिलखते हुए छोड़ा है। एसएचओ हाथरस गेट नितिन कसाना ने बताया कि आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें