फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जिले में 3.5 करोड़ रुपये का हुआ रंग-गुलाल का कारोबार

Fri, 06 Mar 2026 01:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
शहर के गिजरौली इलाके में होली खेलते बच्चे व युवा। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
होली पर जिले में रंग-गुलाल, पिचकारी, मास्क और अन्य होली से जुड़े सामान का फुटकर कारोबार करीब 3.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इस बार बाजारों में होली से जुड़े सामान की दुकानों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में काफी अधिक रही, जिससे कारोबार में भी बढ़ोतरी देखने को मिली।
विज्ञापन





बाजारों में इस बार रंग-बिरंगे गुलाल, विभिन्न प्रकार की पिचकारियां, बच्चों के लिए आकर्षक मास्क, रंगीन विग और टोपी आदि की भरमार रही। शहर के प्रमुख बाजारों के साथ ही कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में अस्थायी दुकानें सजी दिखाई दीं। थोक व्यापारियों के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में इस बार लगभग चार गुना अधिक दुकानों पर रंग-गुलाल और पिचकारी की बिक्री हुई।



खासतौर पर बच्चों के बीच अलग-अलग डिजाइन की पिचकारियां और डरावने व कार्टूननुमा मास्क की मांग अधिक रही। इस वर्ष मौसम में गर्मी अधिक रहने के कारण लोगों ने जमकर होली खेली, जिसका सीधा असर बाजार पर भी देखने को मिला। सोमवार, मंगलवार व बुधवार को भी दोपहर तक बाजारों में रंग-गुलाल और पिचकारियों की खरीदारी के लिए लोगों की अच्छी खासी भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन





थोक विक्रेता अनुभव अग्रवाल ने बताया कि मौसम अनुकूल रहने और लोगों में उत्साह अधिक होने के कारण इस बार होली से जुड़े सामान की बिक्री में पिछले साल की तुलना में अच्छा इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें