फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार, गड़बड़ी करने पर होगी कड़ी कार्रवाई

सार

इसमें एसडीएम वेद सिंह चौहान, सीओ ब्रह्म सिंह, कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने लोगों से भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। चेतावनी दी कि गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने कहा कि आजकल बच्चा चोरी की अफवाह फैल रही है।
विज्ञापन
चेहल्लुम और नवरात्रि को लेकर बैठक करते एसडीएम एवं सीओ। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

चेहल्लुम और नवरात्रि को लेकर बृहस्पतिवार को कोतवाली में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें एसडीएम वेद सिंह चौहान, सीओ ब्रह्म सिंह, कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने लोगों से भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। चेतावनी दी कि गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने कहा कि त्योहार प्रेम, भाई चारे का संदेश लेकर आते है। कुछ अवांछनीय तत्व त्योहारों पर गड़बड़ी कर देते हैं। उनसे सख्ती से निपटने की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। सिकंदराराऊ में 38 तथा पुरदिलनगर में 18 सीससीटीवी कैमरों से निगरानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने कहा कि आजकल बच्चा चोरी की अफवाह फैल रही है। इसको लेकर संयम से काम लें। अगर कोई सूचना है तो पुलिस को बताएं, खुद से कानून हाथ में न लें। मौके पर रमा दुबे ईओ पुरदिलनगर, सुरेश आर्य, मनोज पंडित, बंटी आर्य, कमल जाखेटिया, नवाब सिद्दीकी, मुन्ने खां, कमलेश शर्मा, संतोष पौरुष, सचिन दीक्षित, हर्षकांत कुशवाहा पूर्व चेयरमैन आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें